बांका, जून 15 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के अगले चरण में आगामी 16 जून को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : कल रामपुर पहुंचेंगे जिला प्रभारी मंत्री, सहयोग शिविर में शामिल होंगेतैयारियों की स्थिति प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए शिविर की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि इस चरण में खड़िहारा खडहरा तथा सोनडिहा दक्षिणी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी युद्धस्तर पर तै...