बेगुसराय, मई 26 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के खम्हार एवं बंद्वर पंचायत में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में प्राप्त कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। बंद्वार पंचायत में पूर्व से लंबित 59 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं शिविर के दौरान 65 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा सामाजिक कल्याण विभाग से संबंधित कुल 49 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन इधर खम्हार पंचायत में विभिन्न विभागों से जुड़े 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें ...