भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने भी कुछ शिविरों में शिरकत किया। वे नाथनगर की गोसाईंदासपुर पंचायत और गोराडीह की जिच्छो विशनपुर पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। उनके साथ डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश आदि मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने संबोधन में शिविर के आयोजन को लेकर सरकार की इच्छा से आमलोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत में ही देने की नीति के तहत प्रशासन हरेक पंचायत में शिविर लगाकर लोगों का काम आसान कर रही है। यह भी पढ़ें- तीन पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, समस...