जहानाबाद, जून 10 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय ने 2जून को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में सभी शिविर प्रभारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भौतिक रूप से तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

बैठक के दौरान की गई चर्चाएँ बैठक के दौरान डीएम ने सभी शिविर प्रभारियों से एक एक कर उनके संबंधित प्रखंडों के पंचायतों में प्राप्त आवेदनों। निष्पादित मामलों एवं लंबित आवेदनों की अपडेट जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जताई एवं संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर मामले का निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केबल औपचारिक निष्पादन नहीं, बल्कि ...