सहयोग शिविर में निबटाए गए मामले
बेगुसराय, जून 16 -- वीरपुर। पर्रा और वीरपुर पश्चिम पंचायत के लिए मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंड कार्यालय में किया गया। इसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि वीरपुर पश्चिम पंचायत से 7 और पर्रा पंचायत से कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से अधिकतर मामले का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया। इस दौरान लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इसके लाभ लेने के तरीके भी बताए गए। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सहयोग जनकल्याण शिविर में 222 में से 177 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.