समस्तीपुर, जून 17 -- समस्तीपुर। नगर निगम के स्तर से शहर के विभिन्न वार्डों में लगाए गए सहयोग शिविर में कुल ढाई सौ लोगों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें शहरी आवास योजना, नल जल की समस्या, नाला व सड़क, सफाई, बिजली समस्या सहित अन्य कई समस्याओं से आवेदन शामिल हैं। जो समस्या नगर निगम के स्तर से दूर किया जाना है, उन्हें नगर निगम के संबंधित अधिकारी व कर्मी को रेफर कर दिया गया, जो नगर निगम के स्तर से बाहर दूसरे विभाग से जुड़े हैं, उन आवेदनों को उन विभागों के कार्यालय को भेजा जा रहा है। सहयोग शिविर में मेयर अनिता राम, उप नगर आयुक्त विभूति कुमार, नगर प्रबंधक आशुतोष कुमार मिश्रा, नगर प्रबंधन रघुनाथ पासवान, सहायक लोक स्वक्षता अधिकारी विवेक कुमार, सहायक टाउन प्लानर सुधांशु शेखर के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ---- यह सहयोग शिविर वार्ड 5 ...