सहयोग शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों का त्वरित निष्पादन
जहानाबाद, मई 26 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत केउर एवं खुदौरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विशेष पहल की गई। शिविर के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित आवेदकों को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केउर पंचायत से जतिन कुमार एवं सचिन कुमार, जबकि खुदौरी पंचायत से सोनी कुमारी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज द्वारा सदर अस्पताल में गठित मेडिकल टीम के पास भेजा गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच एवं अनुशंसा के उपरांत प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों का त्वरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.