सहयोग शिविर में कई आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन
कटिहार, जून 16 -- सेमापुर,संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र के बरेटा पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया तथा आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, मनरेगा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े काउंटर लगाए गए थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन प्राप्त किया। कई आवेदन का मौके पर ही निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- बरेटा पंचायत भवन में सहयोग शिविर, विभिन्न मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन इसके अलावा पात्र लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.