छपरा, जून 2 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की इसुआपुर व डटरा पुरसौली पंचायतों में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किया। राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, बिजली, नल-जल, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। वहीं अधिकारियों ने लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी किया। बीडीओ इंजीनियर सत्यम सिंह, डीसीओ सुधीर कुमार सिंह, डीपीआरओ मढ़ौरा गुलाब हसन, पुलिस पदाधिकारी कमल राम, मुखिया प्रतिनिधि अजमल रहमानी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। वहीं डटरा पुरसौली पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता आईसीडीएस किरण कुमारी शर्मा ने किया। वहा...