किशनगंज, जून 2 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र की तुलसिया, दहीभात तथा धनगढ़ा में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देश पर "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निष्पादन करना है। तीनों पंचायत में आयोजित शिविर में कृषि, बिजली, सहकारिता, मनरेगा, आईसीडीएस, आवास, राशन, राजस्व समेत कुल 44 विभागों से संबंधित आवेदनों को लिया जा रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए गए। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।तुलसिया यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ पंचायत में आयोजित ...