सहयोग शिविर में आये मामलों के निष्पादन को लेकर बैठक
छपरा, मई 20 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को लेकर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से माधोपुर पंचायत के आवास लाभुकों को दूसरी एवं तीसरी किस्त की राशि भुगतान नहीं होने का मामला उठाया गया। इस दौरान जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुखिया सुशील कुमार सिंह तथा जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह ने बीडीओ से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ विभु विवेक ने आवास सहायकों को लंबित निर्माण कार्यों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने एवं भुगतान प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। सहयोग शिविर में छह नए लाभुकों का नाम आवास योजना सूची में जोड़ा गया तथा दर्जनों लोगों के बीच नए राशन कार्ड का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.