पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम अंतर्गत अंचित साह हाई स्कूल में तथा पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत भवन में जिला प्रशसन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित सरकारी सहयोग शिविर का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया एवं इस दौरान जनता से संवाद किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर के निकट ही उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन-श्रम-आधार-जॉब कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास, स्वनिधि योजना, होल्डिंग टैक्स, नल-जल, एलईडी लाईट, सड़क-नाला, सफाई, बिजली, शिक्षा, कृषि, जीविका, कौशल विकास, श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, आधार कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों...