भागलपुर, मई 18 -- प्रखंड की ग्राम पंचायत खानपुर एवं करहरिया में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा। आयोजित शिविर की सफलता के लिए बीडीओ संजीव कुमार ने नोडल पदाधिकारी एवं सहायतार्थ कर्मी को लगाया है। बीडीओ ने बताया कि दो पाली में शिविर का आयोजन होगा। प्रथम पाली 10 बजे पूर्वाहन से 12.30 बजे अपराहन तक। द्वितीय पाली एक से चार बजे अपराहन तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...