मोतिहारी, जून 11 -- मोतिहारी। सुगौली के दो पंचायतों में होने वाले सहयोग शिविर से संबंधित आवेदन समय पर नहीं देने पर 12 अधिकारियों से शोकॉज पूछा गया है।

शोकॉज प्रक्रिया सुगौली बीडीओ ने 16 जून को प्रखण्ड के उत्तरी मनसिंघा, दक्षिणी मनसिंघा व उत्तरी छपरा बहास ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने में कई अधिकारियों की लापरवाही पकड़ी है। जिसको लेकर डीएम को प्रतिवेदन भेजा है।

डीएम का आदेश डीएम ने से गंभीरता से लेते हुये संबंधित अधिकारियों से शोकॉज किया है। जिसमें प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति सुगौली, कनीय अभियंता पीएचईडी सुगौली, कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य सुगौली, कार्यक...