पूर्णिया, मई 7 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। सरकार के निर्देशानुसार आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बरहरी पंचायत सरकार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर में देकर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, जहां तैनात कर्मियों द्वारा आवेदन लिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मतासो पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.