सुपौल, मई 9 -- त्रिवेणीगंज ,निज प्रतिनिधि प्रखंड की करहरवा पंचायत में 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर को लेकर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पंचायत के वार्ड नौ में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे आवेदन भी प्राप्त किए गए। बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू ने ग्रामीणों को बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़ी योजनाओं से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से लिये आ...