दरभंगा, मई 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। सहयोग शिविर के दूसरे चरण के लिए जिले की 36 पंचायतों का चयन किया गया है। इन पंचायतों में आगामी दो जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आने वाले आम जनों की समस्याओं का एक माह के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

सहयोग शिविर की तिथि सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार किया जा रहा है। डीएम कौशल कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जून माह के प्रथम मंगलवार दो जून को जिले की 36 पंचायतों में शिविर आयोजित होगा।

शिविर की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी की उपस्थिति में सदर प्रखंड के शीशो पश्चिमी एवं शाहबाजपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।...