सहयोग शिविर के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
भागलपुर, मई 14 -- सुपौल से रवि की रिपोर्ट सुपौल सदर प्रखंड स्थित सामुदायिक भवन में सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घूरण में 19 मई को प्रस्तावित सहयोग शिविर से संबंधित कार्यप्रणाली एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति की डीएम सावन कुमार ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग के नोडल कर्मी को अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही एफआर के कार्य में भी प्रगति लाने को कहा। सामुदायिक भवन में मौजूद दो-तीन फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई भी जिलाधिकारी ने की। समीक्षा के दौरान बीडीओ कृष्णा कुमारी, राजस्व अधिकारी संदीप कुमार, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं मुखिया समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की सफलता को लेकर बैठक आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.