सहयोग शिविर के आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन को लेकर हुई समीक्षा बैठक
पूर्णिया, जून 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब तक प्राप्त अधिकांश आवेदनों का निष्पादन कर लिया गया है, जबकि शेष लंबित मामलों के निपटारे के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सहयोग शिविर में कुल 264 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित राशन कार्ड के 62 आवेदन शामिल हैं। राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों को छोड़ दिया जाए तो विभिन्न विभागों से संबंधित 202 आवेदनों में से 189 का निष्पादन किया जा चुका है, जो कुल प्राप्त आवेदनों का लगभग 95 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- सहरसा: 5 चिन्हित जगहों पर सहयोग शिविर का आयोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.