मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी, प्रधान संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के आवेदनों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण करें निष्पादन : डीएमसमीक्षा बैठक की जानकारी बैठक में बताया गया कि सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त 88 प्रतिशत आवेदनों का निष्प...