मधेपुरा, मई 7 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में सहयोग शिविर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन, सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और शिविर की सूचना अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है सहयोग शिविर। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर बरहरी पंचायत सरकार भवन में बैठक आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.