सहयोग शिविर की सफलता को ले लिया जायजा
बगहा, मई 21 -- चौतरवा,एसं.। प्रखंड बगहा एक के तीन पंचायतों में लगने वाले शिविरों की तैयारी का जायजा गुरुवार को प्रखंड विकाश पदाधिकारी बगहा एक प्रदीप कुमार ने लिया तथा शिविर की सफलता को लेकर लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य किया ताकि पंचायत स्तर पर पंचायत के लोगों के मामले का समाधान हो सके और लोगों को इधर उधर का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने बताया की दूसरे चरण में दो जून को प्रखंड के चन्दर पुर रतवल, बीबी बनकटवा व सिंगाड़ी पिपरिया में शिविर का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी जोरो पर है साथ ही शिविर का प्रचार प्रसार भी स्थानीय कर्मियों द्वारा किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर का लाभ मिल सके। चन्दर पुर रतवल पंचायत के मुखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.