सहयोग शिविर की सफलता को लेकर हुई बैठक
भागलपुर, मई 15 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन सभागार में गुरुवार को बीडीओ खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि नगरपाड़ा पूरब पंचायत भवन में पूर्वाह्न दस बजे से तथा नगरपाड़ा उत्तर के मनरेगा भवन में अपराह्न बाद शिविर लगाया जाएगा। बैठक में शिविर के दौरान आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूस्तम कुमार रौशन, डॉ. विनोद कुमार, शमी अहमद, गौरव कुमार, मुन्ना मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की सफलता को लेकर हुई बैठक यह भी पढ़ें- 19 मई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.