सहयोग शिविर की सफलता को लेकर बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों संग की बैठक
मुंगेर, मई 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड की इटहरी पंचायत में आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता एवं व्यापक जागरूकता को लेकर बुधवार को पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिव एवं विभागीय कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है।इस शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- आम लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित और प्रभावी समाधान उन्होंने कहा कि प्रखंड में सहयोग शिविर की शुरुआत इटहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.