सहयोग शिविर की तैयारी का एसडीओ ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया, जून 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड के नीरपुर पंचायत में आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अनुपम ने मंगलवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार तथा अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सहयोग शिविर के लिए प्राप्त हो रहे आवेदनों के पंजीकरण, संधारण एवं निष्पादन की प्रक्रिया की समीक्षा की। एसडीओ अनुपम ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों को विधिवत पंजीबद्ध कर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समय पर अग्रसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.