जहानाबाद, अगस्त 31 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता आगामी राज्यस्तरीय सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सहयोग शिविर से जुड़े आवेदनों के निष्पादन, लंबित मामलों और विभागवार की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शिविर के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों में से 55 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 22 मामले अभी भी लंबित हैं। जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों को तय समय सीमा के भीतर त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जिन 55 मा...