सहयोग शिविर की तैयारियों का एसडीओ ने लिया जायजा
पूर्णिया, जून 10 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड के मतैली पंचायत में आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविर की तैयारियों का बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मतैली खेमचंद पंचायत से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 417 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 189 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पूर्व अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की तैयारियों का एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.