सहयोग शिविर का आयोजन
सीवान, मई 27 -- सिसवन। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीओ पंकज कुमार और बीडीओ राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की राजस्व, आवास, राशन, पेंशन और मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर ही कई आवेदनों का निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के निर्देश पर हर पंचायत में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को लाभ लेने की अपील की।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और योजनाओं का लाभ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.