मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी, हिप्र.। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों व सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देने व उनके त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को पंचायतवार निर्धारित रोस्टर के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भोजपुर की 42 पंचायतों में आज से शुरू होगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरीसहयोग शिविर की तैयारी सहयोग शिविर के आयोजन व उसकी सफलता को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल ने सोमवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर सहयोग शिविर की तैयारी की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार सहयोग शिविर में श...