जहानाबाद, मई 18 -- करपी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को करपी एवं बंसी प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर को लेकर दोनों प्रखंड प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार सहयोग शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, आपूर्ति, मनरेगा, आवास, बिजली, पेयजल, पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- मोहनिया चकला पंचायत में आज लगेगा सहयोग शिविरसहयोग शिविर का संचालन शिविर में ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनका निष्पादन किया जाएगा तथा आवश्यक आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्दे...