सहयोग शिविर : सैकड़ो मामलों का तुरंत हुआ समाधान
नवादा, मई 20 -- 19 मई, दिन मंगलवार। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले की चिन्हित 14 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इन सभी जगहों पर पहले दिन अपनी शिकायत लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की समस्या का समाधान तुरंत हुआ तो कई को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया गया। इन मामलों में पुश्तैनी जमीन का विवाद, बंटवारा, फसल, राशन कार्ड समेत आयुष्मान कार्ड आदि शामिल रहे। इससे पहले सदर प्रखंड की समाय, हिसुआ की सोनसा और नारदीगंज की कहुआरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का लघु जल संसाधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सबसे पहले समाय पंचायत अंतर्गत समाय गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में लगाए गए सहयोग शिविर में मंत्री ने जनसंवाद कर आमजनों की समस्या निवारण को लेकर तमाम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.