पूर्णिया, जून 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के चंपावती पंचायत में 16 जून को आयोजित सहयोग शिविर को लेकर प्राप्त आवेदन में 65 प्रतिशत निष्पादन किया गया है। अब तक विभिन्न विभाग से संबंधित प्राप्त 128 में से 80 आवेदन का निष्पादन किया जा चुका है। सहयोग शिविर में सबसे अधिक 20 आवेदन जॉब कार्ड के लिए प्राप्त हुआ है जिसका निष्पादन भी त्वरित गति से हो रहा है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, पंचायत के मुखिया संजय झा ने संयुक्त रूप से विभाग के कर्मियों के साथ विभागवार प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बिंदुवार लंबित पड़े आवेदन के संबंध में भी बातचीत की। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : चंपावती पंचायत में प्राप्त 128 में 80 आवेदन निष्पादित पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, टोला सेवक, पंचा...