मुजफ्फरपुर, मई 19 -- औराई, एसं। प्रखंड क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगा। पहले चरण में प्रखंड के अतरार व मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत में शिविर के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। बीडीओ रजनीश शंकर झा ने बताया कि अतरार पंचायत में 243 व मथुरापुर बुजुर्ग में 217 लोगों ने आवेदन दिया। सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए 'सहयोग हेल्पलाइन 1100' और पोर्टल sahyog.bihar.gov.in एक्टिव कर दिया गया है। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, वरीय उपसमाहर्ता डॉ. रचना सिन्हा, सीओ गौतम कुमार, बीसीओ बंशीधर दास, पीएचसी प्रभारी डॉ. दिव्या, बीपीआरओ मनोज कुमार, बीएओ ललन प्...