किशनगंज, अक्टूबर 6 -- किशनगंज, निज संवाददाता। टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ लड़ाई केवल मरीज की पहचान और दवा शुरू करने तक सीमित नहीं है। समय पर जांच, संक्रमित व्यक्ति की पहचान, परिवार के सदस्यों की जांच, निवारक उपचार, नियमित निगरानी और मरीज को पोषण सहायता-इन सभी कड़ियों को एक साथ मजबूत किया जाए, तभी टीबी मुक्त जिले की दिशा में स्थायी बदलाव संभव है। इसी सोच के साथ किशनगंज में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग शिविरों सहित समुदाय स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और जांच अभियान को तेज कर दिया है। जिला प्रशासन इस पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहा है और जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि जिले में टीबी की पहचान को लेकर अभियान व्यापक स्त...