सहयोग शिविर: 88% आवेदन का निष्पादन
मधुबनी, जून 24 -- मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से जन सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में डीएम ने कहा कि जन सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित,प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सहयोग शिविर पोर्टल पर अब तक कुल 8799 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 88 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर: पंचायतों में प्राप्त ऑन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.