बेगुसराय, जून 16 -- बेगूसराय/बीहट, हिटी। जिले के 18 प्रखंडों की कुल 24 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का संचालन विभिन्न पंचायतों में नामित 24 वरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में किया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर: 2201 मामलों में 1641 मामलों का हुआ निष्पादनसहयोग शिविर का संचालन मंगलवार को आयोजित शिविर वाली 24 पंचायतों में अब तक कुल प्राप्त 1791 ऑनलाइन आवेदन में से 1481 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है जबकि 310 प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में कुल 410 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 160 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्...