किशनगंज, मई 19 -- ठाकुरगंज। आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाधी पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किशनगंज प्रभारी मंत्री सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोरसहयोग शिविर का निरीक्षण इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर नहीं होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं ठाकुरग...