सहयोग व पंचायत विकास शिविर में बनेगा आयुष्मान कार्ड
बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए पंचायतों व गांवों में शिविर लगाए जा रहे है। अब उन सहयोग व पंचायत विकास शिविर में भी योग्य लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही 27 से 31 जुलाई तक कैंप मोड में लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक शबनम ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सभी योग्य लाभुकों को अपने पास के शिविर में जाकर इसे बनवाने की अपील की है। कार्डधारी भारत के किसी शहर में भी इस योजना से संबद्ध निजी क्लीनिकों में भी हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.