किशनगंज, जून 16 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय दिघलबैंक सहित पत्थरघट्टी, सतकौआ एवं लोहागढ़ा पंचायत में मंगलवार को सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में 16 से 18 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे और संबंधित काउंटरों पर आवेदन जमा किए। वहीं पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए। शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री उद...