सहयोग विलेज से दो नाबालिग बच्चियां गार्ड को चकमा देकर निकली बाहर
सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सहयोग विलेज से दो नाबालिग बच्चियां गार्ड को चकमा देकर मंगलवार की रात बाहर निकल गई। बताया गया कि देर रात जब सहयोग विलेज की महिला गार्ड जब सो रही थी। तब ये दोनों नाबालिग बच्चियां महिला गार्ड के तकिए के नीचे से चाभी निकाल कर गेट का ताला खोल कर बाहर निकल कर कहीं चल गई। ये दोनों नाबालिग बच्चियां विगत 08 मई को सहयोग विलेज लाई गई थी। फिलहाल दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है। लेकिन ये घटना सहयोग विलेज की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है। इस मामले में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि दोनों बच्चियों को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो लापता नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद साथ हीं सहयोग विलेज की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.