सहयोग पोर्टल पर शिक्षा विभाग को 43 दिनों में मिले 210 आवेदन
सासाराम, जून 23 -- सासाराम, एक संवाददाता। राज्य सरकार की एकीकृत जन-शिकायत निवारण प्रणाली सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग को 11 मई से 22 जून तक 43 दिनों में कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त शिकायतों में से 194 का निष्पादन कर दिया गया है, जबकि आठ मामले लंबित हैं और आठ आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों के निपटारे को प्राथमिकता देते हुए अधिकांश मामलों का समाधान किया है। पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायतें नामांकन, वेतन विसंगति, बकाया एरियर भुगतान, पेंशन तथा स्थानांतरण से संबंधित दर्ज की गई हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्टल पर शिक्षा विभाग को 43 दिनों में मिले 210 आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.