मधुबनी, अगस्त 27 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने अधिकारियों को सहयोग पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पूछे गए शो-कॉज का निर्धारित समय-सीमा के भीतर जवाब देकर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में जाने वाले आवेदकों से संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय स्थापित कर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं। डीएम ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों,योजनाओं और साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सहयोग पोर्टल और सहयोग कार्यक्रम से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। बैठक में कोषागार से संबंधित लंबित ...