भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बीते 11 मई को सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा संचालित इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य के लोग घर बैठे अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं, जिनका 30 दिनों के भीतर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से संचालित सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के माध्यम से जिला शिक्षा कार्यालय को शुक्रवार तक 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अधिकांश मामले छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के नामांकन, भवन निर्माण, प्रतिनियोजन, अनुमति, स्थानांतरण, पेंशन, बकाया वेतन व एरियर समेत अन्य मामले से संबंधित हैं। पोर्टल के जरिए लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करा रहे हैं, जिससे उन्हें जिला शिक्षा कार्यालय के...