पूर्णिया, जनवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सहयोग संस्थान ने नववर्ष आगमन के पूर्व वृद्धाश्रम में ठंड से बचाव के लिए अपने सहयोग कार्यक्रम के निमित्त लकड़ी दान किया। साथ ही साथ इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच फल एवं केक वितरण कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। डॉ अजीत ने कहा बुज़ुर्ग हमारे परिवार और समाज की रीढ़ हैं। उन्होंने हमें बेहतर इंसान बनना सिखाया है। आज की पीढ़ी के लिए बड़े बुजुर्ग प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं। उन्होंने हमें बहुत कुछ दिया है। उनकी अंतर्दृष्टि, उनका धैर्य और उनका स्नेह और वे हर संभव सम्मान और प्यार के हक़दार हैं। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधन प्रेम प्रकाश उज्जैन चरित्र निर्माण संस्थान के प्रधान नितिन कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...