सहयोग ने निकाला तिरंगा यात्रा, चलाया जागरूकता अभियान
पूर्णिया, अगस्त 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान निकाला। डॉ. अजीत ने लोगों को राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत करने हेतु भारत के आन बान शान तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने और झंडा फहराने एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत ने लोगों को नि:शुल्क तिरंगा और पौधा भेंट कर हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में संस्थान के सदस्य राजीव कुमार, डॉ. राजेश गोस्वामी, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. प्रीतम आस्था, अनुपम कुमार, विक्रम कुमार, मो. फारूक, सुबोध गोस्वामी, अखिलेश सिंह, अरुण मंडल, अनोज मंडल, कोमल कुमार, बबलू मिस्त्री, डॉ के के चौधरी का सहयोग सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- शहर में निकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.