शाहजहांपुर, मई 12 -- शाहजहांपुर। ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने दूसरे सहयोगी से संपर्क न होने पर कंट्रोल रूम को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल की ओर से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आदेश मिलने पर ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां आरपीएफ पुलिस ने पहुंचकर यात्री की उसके सहयोगी से बातचीत कराई। बातचीत होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। यह भी पढ़ें- 12 से 14 मई तक दानापुर नहीं जाएगी जोगबनी इंटरसिटी, दरभंगा में होगी शॉर्ट टर्मिनेट यह भी पढ़ें- औरैया में चेन पुलिंग से पांच मिनट रुकी गोमती एक्सप्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.