धनबाद, मार्च 8 -- सरायढेला सहयोगी नगर सेक्टर तीन सबलपुर रोड में काली मंदिर के समीप रहने वाले बबलू विश्वकर्मा के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपए के गहने और करीब 25 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली। बबलू ने मामले की शिकायत शनिवार को सरायढेला थाना में की है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ ससुराल गए थे। घर और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर चोरों ने उनके घर से एक नथिया, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक सोने की चेन, एक झुमका, एक टॉप्स, चांदी की दो पयल, चांदी का सिक्का आदि चोरी कर लिया। चोर 25 हजार रुपए भी ले गए। धनबाद शहर में फिर एक बार चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.