नई दिल्ली, मार्च 17 -- सुहेल हामिद नई दिल्लीदस राज्यों की 37 सीट पर राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। इंडिया गठबंधन और दूसरी सहयोगी पार्टियों के लिए कांग्रेस इस चुनाव में कमजोर कड़ी साबित हुई, पर तमाम बगावत और क्रॉस वोटिंग के बावजूद पार्टी राज्यसभा में अपनी सीट बढ़ाने में सफल रही। कांग्रेस को चुनाव में दो सीटों का फायदा हुआ है।राज्य सभा चुनाव में सामूहिक तौर पर विपक्ष को नुकसान हुआ है। बिहार में राजद को अपनी दोनों सीटें गंवानी पड़ी हैं। वहीं, डीएमके की संख्या भी चार से घटकर तीन रह गई है। महाराष्ट्र में महागठबंधन की कई सीट कम हुई है, पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अपनी सभी चार सीटें बरकरार रखने में सफल रही है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में अपनी एक-एक सीट गंवानी पड़ी है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के पास दो राज्यसभा सीट थी। पा...