सहयोगिनी संस्था ने बोकारो रेलवे स्टेशन एवं जैनामोड़ में किया जागरूकता कार्यक्रम
बोकारो, जुलाई 31 -- सहयोगिनी संस्था की ओर से जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन पहल अभियान के तहत गुरुवार को बोकारो रेलवे स्टेशन एवं बालिका उच्च विद्यालय जैनामोड़ में अंतर्राष्ट्रीय मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी के समन्वयक रवि कुमार राय ने मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क के माध्यम से पूरे देश भर में मानव तस्करी एवं मानव दूरव्यापार के खिलाफ लगातार जनजागरण तथा पीड़ितों की सहायता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बोकारो जिला में सहयोगिनी के द्वारा सघन रूप से मानव तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। यह भी पढ़ें- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर किया गया जागरूक इस अवसर पर सहयोगिनी की एनिमेटर सोनी कुमारी ने उपस्थित लोगों और बच्चों को बाल तस्करी, बाल विवाह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.