सहयाद्रि योजना लांच, 17 जून तक भर सकेंगे फार्म
मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। महानगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली रोड व कांठ रोड के बीचो बीच विकसित की जा रही सहयाद्रि योजना सोमवार को लांच कर दी गई। योजना के तहत 18 मई से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फेज-1 योजना में कुल 609 प्लॉट शामिल किए गए हैं। लाटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। सोमवार को योजना का मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम राजेंद्र पैंसिया, एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह व सचिव पंकज वर्मा के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इस योजना की लांचिंग का शहरवासियों को लंबे समय से इंतजार था। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द योजना का फेस-2 भी लांच किया जाएगा। यह भी पढ़ें- योजनाबद्ध विकास का नया अध्याय लिख रहा देहरादून विकास प्राधिकरण 54 एकड़ में विकसित की जाने वाली सहयाद्रि योजना में 609 प्लॉट के अलावा एक इंटर कालेज, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.